अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। जनपद के महरुआ थाना क्षेत्र स्थित महरुआ गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर थिरकते बच्चों और महिलाओं ने पूरे माहौल को उल्लासमय बना दिया।


दोपहर करीब 2 बजे महरुआ कस्बे से भव्य शोभायात्रा की शुरुआत हुई। इस दौरान भारत के प्रथम कानून मंत्री एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोभायात्रा महरुआ गांव से निकलकर बड़े चौराहे, गूगुरगंज चौराहे होते हुए पुनः अपने प्रारंभिक स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद उपस्थित रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष जगन्नाथ कोटेदार, उपाध्यक्ष गया प्रसाद, सचिव राम भवन, महामंत्री देवी प्रसाद सहित सभी पदाधिकारियों ने विधायक का स्वागत व सम्मान किया।
महरुआ प्रशासन की मुस्तैदी के चलते पूरी शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखते हुए जुलूस को सुरक्षित तरीके से निकाला गया।


समिति अध्यक्ष जगन्नाथ कोटेदार ने बताया कि रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान एवं मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक रत्नेश सिंह द्वारा फीता काटकर किया जाएगा।
इस अवसर पर गांव की सैकड़ों महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में “बाबा साहब अमर रहें” के नारों से माहौल गूंज उठा। आगंतुकों के लिए समिति द्वारा जलपान की भी व्यवस्था की गई।


वहीं, नसीरपुर में नई मूर्ति स्थापना को लेकर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच हल्का तनाव उत्पन्न हो गया था, लेकिन धर्मेंद्र कुमार सिंह और लक्ष्मीकांत मिश्रा की सूझबूझ से मामला शांतिपूर्वक सुलझा लिया गया। प्रशासन ने बिना अनुमति स्थापित की जा रही मूर्ति को सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया और नियमानुसार अनुमति लेकर पुनः स्थापना करने का आश्वासन दिया।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *