संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, अंतिम संस्कार के वक्त मायके वालों ने रोका

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के चांदपुर महमूदपुर मजरे गिलटहिया गांव में एक 30 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान चैतूराम की पत्नी माधुरी के रूप में हुई है।

आनन-फानन में परिजन ने घटना के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए शेरवा घाट ले गए थे। इसी बीच मृतका के मायके पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। मायके वालों ने जब अंतिम विदाई के लिए मृतका का चेहरा देखने और फोटो खींचने की जिद की, तो ससुराल पक्ष के लोग हीलाहवाली करने लगे।

ससुराल वालों के इस व्यवहार पर जब मायके पक्ष को शक हुआ, तो उन्होंने कफन हटाकर देखा। मृतका के गले पर गहरे निशान देखकर मायके वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दे दी।


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और कटेहरी सीएचसी के माध्यम से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मृतका का पति घर के बाहर था और वह घर के अंदर अकेली थी। मृतका की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व हुई थी और उसके दो बेटे 9 वर्ष और 7 वर्ष हैं।


पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मायके पक्ष की तरफ से अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *