अवधी ख़बर संवाददाता
अरकुना,अयोध्या (प्रियंका वर्मा)
टोल प्लाजा रौनाही द्वारा अरकुना चौराहा पर रोड के किनारे नाला निर्माण कराया जा रहा है। करीब दो महीने से सड़क के किनारे ढाई सौ मीटर नाला खोदकर छोड़ दिया गया है। थोड़ा निर्माण कराए जाने के बाद निर्माण कार्य पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। जिसके कारण सड़क के किनारे के किसान /दुकानदार रास्ता ना होने से अत्यन्त परेशान हैं। लोगों के खेती का कार्य वा दुकानदारों की आजीविका पूर्ण रूप से बंद हो चुकी है।
जिससे दुःखी स्थानीय लोगों ने जिला मजिस्ट्रेट जनपद अयोध्या से अपील किया है कि टोल प्लाजा रौनाही द्वारा नाले के निर्माण में लापरवाही किए जाने से यह गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है।
शिकायतकर्ताओं में प्रमुख रूप से पारसनाथ वर्मा पूर्व एस आई , गंगाराम वर्मा, अनूप कुमार मिश्रा, सूर्यकांत मिश्रा, अंकित कुमार वर्मा, रोहित सिंह, डॉ.प्रतीक सिंह, राज कुमार वर्मा,संजय गुप्ता, क्षितिज पटेल, लवकुश गुप्ता, राम वरदान प्रजापति, देवी प्रसाद वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, जनक लाल वर्मा, रवि वर्मा, भगवतदीन वर्मा, संजय वर्मा आदि किसान मौजूद रहे।




