गैंगस्टर एक्ट का वांछित शातिर अपराधी गिरफ्तार, महरुआ पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत महरुआ पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के वांछित शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी पर हत्या, पॉक्सो, एससी एसटी एक्ट समेत आधा दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
थानाध्यक्ष महरुआ दौमित्र सेन रावत ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी भीटी के पर्यवेक्षण में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त घनेपुर मोड़ के पास मौजूद है।

सूचना पर महरुआ पुलिस व एसओजी टीम ने घेराबंदी कर गुरुवार शाम करीब 7:20 बजे विवेक कुमार पुत्र मिश्रीलाल, निवासी ग्राम कोडरा, कोतवाली अकबरपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध थाना महरुआ में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था।


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में हत्या, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एससी एसटी एक्ट, हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। थाना अलीगंज में हत्या व साक्ष्य मिटाने, थाना जलालपुर में पॉक्सो एक्ट तथा थाना बसखारी में एससी एसटी एक्ट से संबंधित मामलों में भी वह नामजद है। इसके अलावा थाना महरुआ में भी उसके विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमे पंजीकृत हैं।


Spread the love

Related Posts

सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर टांडा के विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण की…


Spread the love

खेत से चोरी हुए सोलर पैनल मामले में दो गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

Spread the loveसात सोलर पैनल, पिकअप वाहन व रिंच बरामद अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने करमपुर गांव में चार माह पूर्व खेत से चोरी हुए सोलर पैनल…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *