सीएम योगी की बड़ी सौगात! दो नगर पंचायतों का बदला नाम, 432 करोड़ की 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, विपक्ष पर साधा निशाना

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या(प्रियंका वर्मा)।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या जनपद के बीकापुर विधानसभा क्षेत्र को 432 करोड़ रुपये की लागत वाली 217 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने दो नगर पंचायतों के नाम बदलने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिरौनी-सोहावल नगर पंचायत का नाम अब मां ज्वाला देवी नगर पंचायत तथा भरत कुंड-भदरसा नगर पंचायत का नाम भरत नगर-भरत कुंड होगा।


कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सोहावल विकासखंड परिसर में स्थापित स्वर्गीय मुन्ना सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों की चाभियां भी वितरित कीं।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष, विशेषकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने आरोप लगाया कि अतीत में इन दलों ने अयोध्या के विकास और धार्मिक आस्था से जुड़े कार्यों में बाधाएं उत्पन्न कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जो लोग आस्था की बात करते हैं, वही पहले अयोध्या में हनुमानगढ़ी से जुड़े विवादों के लिए जिम्मेदार थे। उन्होंने यह भी कहा कि स्पष्ट नीति और साफ नीयत के कारण आज अयोध्या का तेजी से विकास हो रहा है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की कल्पना भी नहीं की जाती थी, लेकिन आज महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देश के प्रमुख शहरों से जुड़ चुका है। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष ने इस परियोजना का भी विरोध किया था।


योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार ने अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने निषादराज गुह के नाम पर रैन बसेरा, श्रृंगवेरपुर में भगवान राम और निषादराज के मिलन की भव्य प्रतिमा तथा श्रीराम मंदिर निर्माण जैसे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार ने अयोध्या को उसकी नई पहचान दिलाई है।


मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों ने राम मंदिर निर्माण में बाधाएं खड़ी कीं, जबकि वर्तमान सरकार ने विकास और आस्था दोनों को साथ लेकर अयोध्या को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है।


Spread the love

Related Posts

सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर टांडा के विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण की…


Spread the love

खेत से चोरी हुए सोलर पैनल मामले में दो गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

Spread the loveसात सोलर पैनल, पिकअप वाहन व रिंच बरामद अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने करमपुर गांव में चार माह पूर्व खेत से चोरी हुए सोलर पैनल…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *