रक्तदान सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर नव्या ग्रीन फाउंडेशन के अध्यक्ष को प्राचार्य के द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज में किया गया सम्मानित

Spread the love

रक्तदान शिविर के माध्यम से जनपद में सर्वाधिक रक्त यूनिट एकत्र करने पर नव्या ग्रीन फाउंडेशन अम्बेडकरनगर जनपद में प्रथम स्थान पर रही…

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।शनिवार को महामाया मेडिकल कॉलेज,सदरपुर-टांडा के सेमिनार हॉल चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में आयोजित विभिन्न संस्थाओ के सम्मान समारोह के दौरान जनपद की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए इस अवसर पर रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली नव्या ग्रीन फाउंडेशन को विशेष रूप से राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर मुकेश यादव के द्वारा सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में बताया गया कि नव्या ग्रीन फाउंडेशन ने रक्तदान जागरूकता एवं सेवा के क्षेत्र में जनपद अम्बेडकरनगर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है,संस्था द्वारा आयोजित छह रक्तदान शिविरों के माध्यम से कुल 170 यूनिट रक्त जरूरतमंद मरीजों के लिए उपलब्ध कराया गया,जिससे अनेक लोगों को नया जीवन मिला।


संस्था के अध्यक्ष समाजसेवी नीरज मौर्य ने स्वयं एक वर्ष में चार बार स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया उनके इस उल्लेखनीय योगदान के लिए समाजसेवी नीरज मौर्य बने “सर्वश्रेष्ठ रक्तदाता” सम्मान प्राप्त करने के बाद नीरज मौर्य ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है,उन्होंने सभी स्वस्थ युवाओं से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की,ताकि किसी भी जरूरतमंद मरीज को समय पर रक्त के अभाव का सामना न करना पड़े,नीरज मौर्य ने कहा ये सम्मान सिर्फ मेरा ही नहीं बल्कि उन सभी रक्तवीरों,रक्त वीरांगनाओं का है,जिन्होंने हमेशा हमारा साथ दिया है,जरुरतमंद को रक्तदान किया है और जरूरतमंद को रक्तदान के लिए प्रेरित किया है,आज उनकी बदौलत हम इस मुकाम पर पहुंचे है,मैं उन सभी का आभारी हूँ,जो हमेशा मेरी यात्रा का हिस्सा रहे हैं,मेरे परिवार से लेकर दोस्तों तक..
हम करोड़ों है फिर भी खून की कमी है,क्योंकि देना कोई नही चाहता अपनी ज़रूरत पर लेना सभी चाहते हैं,मैं जानता हूं मेरे रक्तदान करने से ये दुनिया नही बदल सकती है,लेकिन किसी एक कि दुनिया जरूर बदल सकती है..!!

कार्यक्रम के अंत में नव्या ग्रीन फॉउण्डेशन के अध्यक्ष नीरज मौर्य ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर मुकेश यादव जी,ब्लड काउन्सलर दीपक नाग जी व उनकी पूरी टीम का और सभी सम्मानित रक्तदाता भाईयो का आभार व्यक्त किया..!!


Spread the love

Related Posts

सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर टांडा के विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण की…


Spread the love

खेत से चोरी हुए सोलर पैनल मामले में दो गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

Spread the loveसात सोलर पैनल, पिकअप वाहन व रिंच बरामद अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने करमपुर गांव में चार माह पूर्व खेत से चोरी हुए सोलर पैनल…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *