शादी का झांसा देकर शोषण के मामले में मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
जनपद के महरुआ थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किए जाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक एवं नामजद अन्य लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।


थाना महरुआ क्षेत्र की एक ग्राम निवासिनी ने आरोप लगाया था कि पड़ोसी ग्राम मेढ़वा रघुवंशी दहलवा निवासी रणजीत पुत्र खुशीराम ने करीब दो वर्षों तक शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार बीते 22 दिसंबर 2025 को आरोपी उसे अपने घर ले गया, जहां परिजनों के सामने शादी की बात आने पर आरोपी ने इनकार कर दिया।


पीड़िता का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी रणजीत, उसके पिता खुशीराम, खुशीलाल पुत्र कलई तथा उसकी माता ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उसे घर से भगा दिया। पीड़िता ने आरोपी के विदेश जाने की तैयारी का हवाला देते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की थी।
पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।


Spread the love
  • Related Posts

    अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

    Spread the love

    Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


    Spread the love

    विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

    Spread the love

    Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *